रांची: उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सलाहकार एवं बिहार झारखंड प्रभारी एमएस राज अंजुम काफी लंबे समय से बादल सिंह की हर गतिविधि को देखते हुए इन्हें रांची जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया, और साथ ही यह निर्देश भी दिया कि किसी भी हाल में मानवाधिकार के हनन से कोई समझौता नहीं होगा पर हर कीमत पर पीड़ित व्यक्ति की मदद करने का आश्वासन दिया गया एवं सभी जिला प्रशासन एवं सभी पदाधिकारी गण की हर गतिविधियों पर नजर रखकर उन्हें भी हर संभव मदद देने की बात कही गई.
बादल सिंह काफी लंबे समय से टेक्निकल छात्र नेता भी है और युवा दस्ता के रांची अध्यक्ष के पद पर भी हैं. छात्र और पीड़ित के लिए यह शुरू से काम करते आ रहे हैं और इन्हें कई जगह से सम्मानित भी किया गया. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन के रांची जिला अध्यक्ष बनने पर लोगों में खुशी का माहौल है.

लोग बधाई देने पहुंचे जिनमें अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के वर्ल्ड चेयरमैन डॉक्टर नेम सिंह प्रेमी, झारखंड प्रदेश महासचिव संजय यादव तिलैया, आईएचआरओ के झारखंड प्रदेश सचिव सैयद शारिक अहमद, धनबाद युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम आलम, सुबोध कांत सहाय, आईएचआरओ के बिहार प्रदेश महासचिव, तारिक अनवर थे. छात्र छात्राओं ने भी खुशी जाहिर की.

