BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप : पी.वी. सिंधु पहुंचीं फाइनल में

by bnnbharat.com
August 24, 2019
in समाचार
बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप : पी.वी. सिंधु पहुंचीं फाइनल में

Badminton World Championship: P.V. Sindhu reached the final

Share on FacebookShare on Twitter

बासेल (स्विट्जरलैंड) : ओलम्पिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने शनिवार को यहां जारी बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 के फाइनल में जगह बना ली है. इस जीत के साथ ही सिंधु का टूर्नामेंट में रजत पदक पक्का हो गया है. वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें पायदान पर काबिज सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-3 चीन की चेन यू फेई को सीधे सेटों में 21-7, 21-14 से पराजित किया. यह मुकाबला 40 मिनट तक चला.

भारतीय खिलाड़ी ने मैच की दमदार शुरुआत की और पहले गेम में एकतरफा जीत दर्ज की. सिंधु शुरुआत से ही चीनी प्रतिद्वंद्वी पर हावी नजर आईं और उन्होंने 6-2 से बढ़त बना ली. अपने बेहतरीन खेल के जरिए सिंधु ब्रेक तक 11-3 के बड़े अंतर से आगे रहीं.

Also Read This:- अनुच्छेद 370 को रद्द करने के साथ जम्मू एवं कश्मीर का भारत के साथ एकीकरण पूरा : शाह

वर्ष 2017 और 2018 में रजत तथा 2013 व 2014 में कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधु ने ब्रेक के बाद भी अपने खेल के स्तर को गिरने नहीं दिया. उन्होंने नेट पर शानदार खेल दिखाया और 18-5 की बढ़त बनाने के बाद 21-7 से गेम जीत लिया.

दूसरे गेम की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. एक समय स्कोर 3-3 से बराबर था, लेकिन भारतीय खिलाड़ी जल्द ही लय में आई और ब्रेक तक 11-7 से आगे हो गई.

सिंधु ने मुकाबले में फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और 15-8 से आगे होने के बाद 21-14 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी को मिला UAE का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Next Post

साल भर में 6 पूर्व CM समेत देश ने खोये दर्जन भर दिग्गज

Next Post
साल भर में 6 पूर्व CM समेत देश ने खोये दर्जन भर दिग्गज

साल भर में 6 पूर्व CM समेत देश ने खोये दर्जन भर दिग्गज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d