BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बद्रीनाथ व गौरीकुंड राजमार्ग खुला ,धनोल्टी में 250 पर्यटक कैद

by bnnbharat.com
January 10, 2020
in समाचार
बद्रीनाथ व गौरीकुंड राजमार्ग खुला ,धनोल्टी में 250 पर्यटक कैद
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: मसूरी में बर्फबारी के बाद पाला पड़ने से फिसलन बढ़ गई है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. वहीं मसूरी से दो किमी नीचे पेट्रोल पंप तक ही वाहन आ रहे हैं. उसके ऊपर का रास्ता बर्फबारी के बाद बढ़ी फिसलन के कारण बंद कर दिया गया है. मसूरी में फंसे 600 पर्यटकों को कल रात निकाल लिया गया.

राजधानी देहरादून में आज चटख धूप खिली. लेकिन ठंडी हवाओं ने गलन का अहसास कराया. वहीं धनोल्टी में मार्ग बंद होने के कारण पर्यटक अभी भी होटलों में कैद हैं.

चंबा-धनोल्टी सड़क मार्ग बर्फ के कारण अभी भी बंद है। जिस कारण अभी भी धनोल्टी और आसपास के इलाकों में भी करीब 250 पर्यटक होटलों में कैद हैं. रास्ता बंद होने की वजह से उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका. वाहनों का संचालन न होने के कारण लोग अभी चंबा-धनोल्टी मार्ग पर आवागमन नहीं कर पा रहे हैं. शाम तक रास्ता खुलने की उम्मीद है.

नई टिहरी, रुद्रप्रयाग, यमुनोत्री घाटी, चमोली में चटक धूप खिली हुई. रुद्रप्रयाग जनपद में बर्फबारी प्रभावित गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है. बद्रीनाथ एवं गौरीकुंड राजमार्ग खुले हैं. कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राजमार्ग बर्फ के कारण बंद हैं. यमुनोत्री हाईवे अभी भी बाधित है. चमोली जिले में ठंड से राहत मिली है. जिससे बर्फ से बंद सड़कों के खोलने में तेजी आएगी.

शीतलहर और कोहरा से बढ़ेगी परेशानी

तीन दिन की बारिश के बाद राजधानी में बृहस्पतिवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई. इसके बाद करीब दस बजे धूप खिल गई. दिन में तेज धूप की वजह से ठंड से कुछ राहत मिली. अब अगले तीन दिन शीतलहर और कोहरा परेशानी बढ़ाएगा.
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी मौसम खुला रहेगा. कहीं बारिश की संभावना नहीं है. सुबह को घना कोहरा आ सकता है. 10, 11 और 12 जनवरी को देहरादून और आसपास के इलाकों में शीतलहर चल सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को दिखाएगी ‘छपाक’

Next Post

रूस में महसूस किये गए भूकंप के कई झटके

Next Post
रूस में महसूस किये गए भूकंप के कई झटके

रूस में महसूस किये गए भूकंप के कई झटके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d