BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में बांध को चूहा कुतरते व हाथी को हवा में उड़ते भी देखा: बघेल

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in Uncategorized
झारखंड में बांध को चूहा कुतरते व हाथी को हवा में उड़ते भी देखा: बघेल

झारखंड में बांध को चूहा कुतरते व हाथी को हवा में उड़ते भी देखा: बघेल

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कांग्रेस के स्टार प्रचारक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रामगढ़ के दुलमी में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी काम के नाम पर वोट मांगती है. उन्होंने छत्तीसगढ़ में पिछले 11 महीने के कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस गठबंधन सरकार सत्ता में आएगी, तो सभी वायदे पूरा किये जाएंगे.

भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में हमने बांध को चूहा कुतरते देखा तथा हाथी को हवा में उड़ते भी देखा. इस जनसभा में झारखंड प्रदेश से राज्यसभा के सांसद धीरज साहू के साथ भारी संख्या में कांग्रेसी नेता एवम महागठबंधन के कई नेता उपस्थित थे. जिनमें रामगढ़ विधानसभा से महागठबंधन की महिला उम्मीदवार ममता देवी के साथ सैकड़ों की संख्या में एक बड़ा जन सैलाब मौजूद था. जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उपस्थित सभी लोग आपको किसान को नौजवान को माताओं बहनों को अपने मुद्दे पर मतदान करना है, एक तरफ राम और भगवान के नाम पर वोट मांगने वाले लोग हैं और हम लोग काम के नाम पर मजदूर के नाम पर किसान के नाम पर वोट मांगते हैं और यह काम छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ने मात्र 11 महीने में कर दिखाया है.

लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि रघुवर दास आपने बहुत विकास की गंगा बहाई है जो बांध बनाया वह टूट गया. उसे चूहा खा गया, चूहा कुतर गया. आज तक बहुत सारे बांध हमने देखे लेकिन चूहा कुतरते हुए कोई बांध हमने नहीं देखा. उन्होंने कहा कि रघुवर दास पता नहीं किस दुनिया में रहते हैं हाथी को पैदल चलते सभी ने देखा है, पानी में तैरते हुए देखा है, पर हाथी को हवा में उड़ते हुए किसी ने नहीं देखा है लेकिन रघुवर दास का हाथी हवा में उड़ता है. अब तो मुझे यह पता हो गया कि वह विधानसभा में पहुंचने वाले नहीं है क्योंकि विधानसभा में भी परसों आग लग गई, रघुवर दास छत्तीसगढ़ के लोग भोले भाले सीधे और सरल होते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

1016 शहरी क्षेत्र और 5050 ग्रामीण इलाके में अवस्थित हैं मतदान केंद्र

Next Post

पोस्टल बैलेट से मत लेने के लिए 46 टीमों को किया गया रवाना

Next Post
पोस्टल बैलेट से मत लेने के लिए 46 टीमों को किया गया रवाना

पोस्टल बैलेट से मत लेने के लिए 46 टीमों को किया गया रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d