BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बहादुरगंज-अररिया और मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन को मिली मंजूरी

by bnnbharat.com
January 19, 2021
in समाचार
बहादुरगंज-अररिया और मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन को मिली मंजूरी
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: केंद्र सरकार ने बिहार में अररिया-गलगलिया और मुंगेर-मिर्जाचौकी सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है. बता दें कि दोनों सड़कों के निर्माण के लिए NHAI की बिहार इकाई ने 80 फीसदी जमीन अधिग्रहण के टेंडर के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी थी जिसे स्वीकार कर लिया गया है. केंद्र सरकार ने मंजूरी के साथ-साथ इसका टेंडर भी जारी कर दिया है.

आपको बता दें कि 103 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण में लगभग ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च होने हैं. मंजूर हुए इस टेंडर में अररिया-गलगलिया के दो पैकेज का निर्माण होना है. पहले टेंडर में गलगलिया से बहादुरगंज के बीच सड़क बनेगी, जो 49 किमी लंबी होगी वहीं इसके निर्माण के लिए कुल 766 करोड़ रुपयों की लगत लगेगी. इसके लिए पहला टेंडर भी जारी कर दिया गया है. वहीं इस सड़क के दूसरे पैकेज में बहादुरगंज से अररिया के बीच जिस सड़क निर्माण का होना है वो 45 किमी लंबी होगी जिसमें 780 करोड़ 32 लाख खर्च होंगे.

जानकारी हो कि अररिया-गलगलिया फोरलेन सड़क कुल 94 किमी लंबी है. इस सड़क के निर्माण पर 1546 करोड़ खर्च होंगे. इस फोरलेन सड़क के बनने से बिहार-नेपाल के समानांतर एक और सड़क हो जाएगी जो आपात स्थिति में एनएच 57 के एक विकल्प के रूप में काम करेगा. वहीं अररिया के अलावा सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों से नेपाल और बंगाल आना-जाना और आसान हो जाएगा.

इधर मुंगेर से मिर्जाचौक तक बनने वाली 124 किलोमीटर लंबी सड़क 5850 करोड़ की लागत से बननी है. चार पैकेज में बनने वाली इस सड़क के दो पैकेज एक और तीन की मंजूरी दी गई है. पैकेज एक में 26.06 किमी लंबी सड़क पर 808.80 करोड़ खर्च होना है. जबकि पैकेज तीन में 32.39 किमी लंबी सड़क पर 885 करोड़ खर्च होना है. मुंगेर-मिर्जाचौकी सड़क से न केवल पूर्वी बिहार के विकास का द्वार खुलेगा, बल्कि बिहार-झारखंड के बीच सड़क कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दूसरी जाति में शादी करने की मिली सजा, ढाई लाख का लगा जुर्माना

Next Post

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक और युवती की लाश, खुदकुशी की है आशंका

Next Post
रेलवे ट्रैक पर मिली युवक और युवती की लाश, खुदकुशी की है आशंका

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक और युवती की लाश, खुदकुशी की है आशंका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d