हजारीबाग: हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के विनोद सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को शहर के कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया . मौके पर उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर सदर से चुनाव लड़ रहा हूं.
यहां की सरकार ने जनता को लूटने का काम किया है. बेरोजगारों को पकौड़े तलने की सलाह देती है. शराब बेचने वाले को 18000 तनखा देती है, पारा शिक्षकों की पिटाई करती है. यह सरकार पूंजीपथरा वाले लोगों के लिए है गरीब मजदूर के लिए नहीं महिलाओं को जिन्हें हम लोग मान सम्मान देते हैं वही झारखंड सरकार महिलाओं के ऊपर लाठी चलाती है.
इस बार जनता अच्छी तरह से जवाब देगी बहुजन समाज पार्टी सदर विधानसभा क्षेत्र में अपनी पूरी तैयारी करके उतरी है . इस बार जनता बहुजन समाज पार्टी के साथ है उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमारी जीत होती है तो हमें सरकार से जो तनख्वाह मिलता है वह गरीबों में बटवा देंगे हमें पैसा नहीं चाहिए हमें जनता के हित में काम करना है गरीब मजदूर शिक्षक महिला को सम्मान देना है. 1990 से लेकर जनता के बीच सेवा देते आ रहे हैं इस बार जनता को विधायक बनकर सेवा देंगे.

