BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पश्चिम बंगाल में निर्दोष हिंदुओं की हत्याओं के खिलाफ बजरंग दल का आक्रोश

by bnnbharat.com
October 15, 2019
in Uncategorized
पश्चिम बंगाल में निर्दोष हिंदुओं की हत्याओं के खिलाफ बजरंग दल का आक्रोश
Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: पश्चिम बंगाल में आरएसएस कार्यकर्ता की सपरिवार निर्मम हत्या और लगातार हो रहे हिंदुओं पर हमले  के विरोध में मंगलवार  को बजरंग दल ने राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत कोडरमा जिले में आक्रोश प्रदर्शन किया गया.

आक्रोश प्रदर्शन का कार्यक्रम कोडरमा दीपक होटल के पास से प्रारंभ होकर समाहरणालय तक पहुंचा. इस दौरान हिंदुओं पर हो रहे हमले और आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के खिलाफ ममता बनर्जी होश में आओ, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करो, हिंदुओं पर हमला बंद करो आदि नारेबाजी की गई.

समाहरणालय पहुंचकर वहां आक्रोश यात्रा सभा में तब्दील हो गई. सभा की अध्यक्षता जिला सह मंत्री राम नरेश चौधरी एवं संचालन बजरंग दल जिला संयोजक प्रवीण चंद्रा ने किया. सभा को संबोधित करते हुए हज़ारीबाग विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार देश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा की गारंटी करें और देश के अंदर रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान को बाहर करें.

इनके अलावा सभा को संबोधित करने वालों में विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री राम नरेश चौधरी, अनिल सिंह, पवन कुमार गोस्वामी, गोपाल कुमार गुतुल,  राजेश कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव थे. बक्ताओं ने कहा  कि 10 अक्टूबर 2019 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बंधु प्रकाश पाल, उनकी गर्भवती धर्मपत्नी व 8 वर्षीय बेटे की जधन्य तरीके से हत्या कर दी गई. इस घटना से सम्पूर्ण राष्ट्र का हिन्दू समाज आहत हुआ है.

बंगाल, वहाँ के हिन्दू समाज के लिए आतंक का पर्याय बन गया है. बंगलादेशी मुस्लिम घुसपैठियों की अत्यधिक संख्या के कारण उनके वोटो की लालची ममता सरकार भी न केवल उनके असवैधानिक दुष्कृत्यों की अनदेखी कर रही है बल्कि उनको हिन्दू समाज पर और अधिक अत्याचार करने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है.

पिछले अनेक वर्षों से पश्चिम बंगाल के हिन्दू समाज को षड्यंत्र पूर्वक  आतंकित व प्रताड़ित किया जा रहा है.  आतंकियों को राज्य सरकार का खुला समर्थन प्राप्त है. इसके बाद उपायुक्त को  महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने, बंधु प्रकाश पाल व परिवार हत्याकांड की सी बी आई जाँच करवाकर हत्यारों को मृत्युदंड देने, पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू करने तथा बंगलादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को वापस बंग्लादेश भेजने, नागरिकता बिल में संशोधन कर बंग्लादेश से प्रताड़ित होकर आए हिन्दुओ को भारत मे नागरिकता दी जाय व उनका संरक्षण कर सुरक्षा प्रदान करने, पश्चिम बंगाल में रहने वाले राष्ट्रविरोधी असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन सब पर कानूनी कार्यवाही करने की बात कही गयी. उक्त आक्रोश यात्रा में जिला सह मंत्री संजय तरवे, बजरंग दल जिला मिलन प्रमुख महेश वर्मा, सेवा प्रमुख संजय कुमार, जिला सहसंयोजक अविनाश कुमार, जिला सह संयोजक राजेश राज, जिला संयोजिका सन्ध्या आँचल, प्रखंड उपाध्यक्ष मुकेश पांडेय, प्रखंड मंत्री पप्पू साहू, प्रखंड सह मंत्री राजेंद्र राज मेहता , मिलन केंद्र प्रमुख लखन राणा, नगर संयोजक चंदन पांडेय, नगर उपाध्यक्ष विकास सिंह, मिलन केंद्र प्रमुख दीपक चौधरी,  नगर सह संयोजक दीपक शर्मा , टिंकू श्रीवास्तव, पूर्णानगर बजरंग दल संयोजक दिलीप पांडेय , राकेश सिन्हा, अखाड़ा प्रमुख हीरो पांडे, सोनू पांडे, रंजीत गुप्ता रावण, भाजपा मीडिया प्रभारी सुदेश मोदी, जिला अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, मनोज कुमार झुन्नू, आर्यन राज, सतीश वर्णवाल, नीरज सिंह, अजीत कुमार, लाल यादव, बादल सिंह, श्याम सुंदर यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीरिया पर तुर्की की बमबारी से गुस्साए डोनाल्ड ट्रंप

Next Post

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सावना लकड़ा को दी गयी श्रद्धांजलि

Next Post
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सावना लकड़ा को दी गयी श्रद्धांजलि

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सावना लकड़ा को दी गयी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d