BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ा, बाल-बाल बचे अलवर सांसद

by bnnbharat.com
June 30, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर, 30 जून :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलवर से सांसद महंत बालकनाथ रविवार को बाल-बाल बच गए जब अलवर में लैंड करते समय उनके हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया और हवा में लहराता हुआ दिखने लगा। यह मामला कोटकासिम क्षेत्र के लाडपुर गांव का है। सांसद दिल्ली से बाबा सोमनाथ महाराज की 19वीं बरसी पर आयोजित वार्षिक मेले में शामिल होने अलवर आ रहे थे।

लाडपुर में अस्थाई हेलीपैड पर लगभग 10.30 बजे लैंडिंग करते समय हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया और हिचकोले खाने लगा। पायलट ने इसके तुरंत बाद हेलीकॉप्टर पर अपना नियंत्रण कर लिया जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई और महंत बालकनाथ और उनके साथियों का जीवन बच गया।

अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए बताया कि एयर प्रेशर बहुत मजबूत था और हेलीपैड भी समतल नहीं था, जिसके कारण हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया।

इसके बाद पायलट ने पास के गांव खुशखेड़ा में एक हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारने की कोशिश की लेकिन इसकी अनुमति नहीं मिली। सांसद को इसके बाद दिल्ली लौटना पड़ा। वे अब बाबा सोमनाथ महाराज के आश्रम सड़क मार्ग से जाएंगे।

महंत बालकनाथ ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह को बड़े अंतर से हराकर अलवर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्य सचिव सहित सभी श्रमदान करेंगे

Next Post

केरल : पुलिस हिरासत में यातना, पोस्टमार्टम में खुलासा

Next Post

केरल : पुलिस हिरासत में यातना, पोस्टमार्टम में खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d