BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बलिया गोलीकांड: मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह की कोर्ट में पेशी आज

by bnnbharat.com
October 19, 2020
in समाचार
बलिया गोलीकांड: मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह की कोर्ट में पेशी आज
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: बलिया मर्डर केस के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह सोमवार (आज) कोर्ट में पेश होंगे. जानकारी के मुताबिक पुलिस सुबह 10 बजे कोर्ट लाएगी. पुलिस धीरेंद्र को रिमांड में ले सकती है. रिमांड पर लेने के बाद उसका बयान भी यहां दर्ज किया जाएगा.

आपको बता दें कि रविवार को रविवार की सुबह एसटीएफ ने उसे लखनऊ में पॉलिटेक्निक चौराहे से दो साथियों के साथ धर दबोचा. एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बताया कि धीरेन्द्र सिंह की लोकेशन लखनऊ में मिली थी. रविवार सुबह वह अपने दो साथियों के साथ किसी से मिलने के लिये पॉलीटेक्निनिक चौराहे पहुंचा है, तभी उसे पकड़ लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उसे एसटीएफ मुख्यालय ले जाया गया जहां काफी देर तक पूछताछ की गई.

इसके बाद धीरेंद्र सिंह को एसटीएफ रविवार की शाम बलिया ले आई. लखनऊ से धीरेंद्र को लेकर एसटीएफ की टीम सीधे कोतवाली पहुंची और उसे थाने की लॉकअप में डाल दिया. आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. अभी तक वारदात में इस्तेमाल असलहा नहीं मिल सका है. एसे में कोर्ट से धीरेंद्र सिंह की रिमांड भी पुलिस मांगेगी.

पूरा मामला

धीरेन्द्र ने दुर्जनपुर गांव में 15 अक्टूबर को पंचायत भवन पर राशन कोटे की दुकान को लेकर चल रही बैठक में तनातनी होने पर जय प्रकाश पाल की गोली मार कर हत्या कर दी थी. घटना के समय बैरिया के एसडीएम सुरेश पाल, सीओ चन्द्रकेश सिंह समेत कई लोग वहां मौजूद थे. शासन ने इन दोनों अफसरों को निलम्बित कर दिया था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी. उसके दो भाइयों समेत नौ लोगों को पकड़ लिया गया था लेकिन धीरेंद्र नहीं पकड़ा गया तो 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया.

उधर इस मामले में आरोपी धीरेन्द्र सिंह ने एक वीडियो वायरल कर खुद को बेगुनाह बताया था. इस मामले में धीरेन्द्र के पक्ष में भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह भी खुलकर सामने आ चुके है. इसके बाद से मामले ने और तूल पकड़ रखा है.

https://bnnbharat.com/worshiping-mother-chandra/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नवरात्रि के तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा

Next Post

बिहार चुनाव: भैंस पर बैठकर चुनाव प्रचार कर रहे प्रत्याशी

Next Post
बिहार चुनाव: भैंस पर बैठकर चुनाव प्रचार कर रहे प्रत्याशी

बिहार चुनाव: भैंस पर बैठकर चुनाव प्रचार कर रहे प्रत्याशी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d