BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुराने घर में बलमुचू और सुखदेव की भी हो सकती है वापसी, केंद्रीय नेतृत्व ले रहा फीड बैक

by bnnbharat.com
October 5, 2020
in समाचार
पुराने घर में बलमुचू और सुखदेव की भी हो सकती है वापसी, केंद्रीय नेतृत्व ले रहा फीड बैक
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की पार्टी में वापसी के बाद प्रदीप बलमुचू और सुखदेव भगत की भी पुराने घर में वापसी हो सकती है. जानकारी के अनुसार इन दोनों नेताओं को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व आने वाले दिनों में विचार कर सकता है.

कभी कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे बलमुचू व सुखदेव भगत को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने फीडबैक भी लिया है. इस बाबत पार्टी में शामिल होने वाले डॉ. अजय से भी राय ली गयी है.

वहीं डॉ. अजय ने केंद्रीय नेतृत्व से आग्रह किया कि पार्टी व्यापक विचार रखते हुए देश भर में कांग्रेस छोड़कर जाने वाले लोगों की वापसी को लेकर विचार कर सकता है. ऐसे लोग जो पार्टी छोड़ कर गये थे, उनके लौटने से संगठन मजबूत ही होगा.

डॉ. अजय की वापसी के बाद से ही झारखंड के राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा शुरू हो गयी कि क्या प्रदीप बलमुचू और सुखदेव भगत की भी कांग्रेस में वापसी होगी? इन दोनों नेताओं ने झारखंड विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पाला बदल लिया था.

प्रदीप बलमुचू सुदेश महतो की पार्टी में शामिल हो गये थे. वहीं, सुखदेव भगत ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का कमल फूल अपना लिया था. सुखदेव भगत को भाजपा ने लोहरदगा से चुनाव लड़ने का मौका दिया, लेकिन अपने गृह जिला में वह डॉ. रामेश्वर उरांव से हार गये.

प्रदीप बलमुचू भी चुनाव नहीं जीत सके, अब जबकि कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की पार्टी में वापसी हो गयी है.

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे प्रदीप बलमुचू और सुखदेव भगत की भी वापसी की उम्मीदें जग गयी हैं. ये दोनों नेता काफी दिनों से कांग्रेस में लौटने की जुगत लगा रहे हैं. हालांकि, खुलकर न तो प्रदीप और सुखदेव कुछ कहते हैं, न ही कांग्रेस इस पर कुछ बोलती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार विस चुनाव 2020: JDU- RJD ने किया प्रत्याशियों का ऐलान

Next Post

UP में चल रहा है जंगलराज, हो रहा है लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघातः रामेश्वर उरांव

Next Post
भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए सभी हदे पार की: डॉ. रामेश्वर उरांव

UP में चल रहा है जंगलराज, हो रहा है लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघातः रामेश्वर उरांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d