रांची:-झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो पूर्व अध्यक्षों ने पार्टी में वापसी को लेकर आवेदन दिया है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत की ओर से पार्टी में वापसी पर अंतिम निर्णय कांग्रेस आलाकमान द्वारा जल्द ही ले लिये जाने की संभावना है.
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2019 के पहले प्रदीप बलमुचू ने घाटशिला सीट जेएमएम के लिए छोड़ दिये जाने के निर्णय के विरोध में कांग्रेस छोड़ कर आजसू पार्टी की सदस्यता ले ली थी और चुनाव लड़ा था. वहीं पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत भाजपा में शामिल होकर लोहरदगा से मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के खिलाफ ही चुनाव लड़ा था.
