BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बलराज कुंडू का विवादित बयान, ‘कंगना के प्यार में पागल हुए अनिल विज’

by bnnbharat.com
September 15, 2020
in समाचार
बलराज कुंडू का विवादित बयान, ‘कंगना के प्यार में पागल हुए अनिल विज’
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़ : महाराष्ट्र सरकार से विवादों के बीच कंगना रानौत मुंबई में 5 दिन बिताने के बाद मनाली पहुंच चुकी हैं.वह मनाली में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत 10 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहेंगी. इसी बीच हरियाणा के विधायक बलराज कुंडू ने अपने राज्य के गृह मंत्री अनिल विज और कंगना को लेकर विवादित बयान दिया है. जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है.

‘कंगना के प्यार में पागल हो गए विज’

दरअसल, जिस तरह से महाराष्ट्र सरकार ने कंगना को अपने निशाने पर लिया है, अनिल विज उसी दिन से उनके पक्ष में बोल रहे हैं. अब हिसार जिले के महम से विधायक बलराज कुंडू ने विज पर बिवादित टिप्पणी की है. विधायक ने कहा-”अनिल विज दिल के मरीज हो चुके हैं, वह कंगना के प्यार में पागल हो गए हैं उनको दिन रात सिर्फ एक्ट्रेस का ही ख्याल आ रहा है. प्रदेश में किसानों की फसले बर्बाद हो गईं वह मुआवजे को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन उनके बारे में कुछ नहीं बोलते”.

अनिल विज ने किया था कंगना का सपोर्ट

अनिल विज ने कहा था, मुंबई भारत का हिस्सा है और कोई भी यहां आ जा सकता है. जो लोग इस तरह की धमकियां देते हैं उनके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए. बिना वजह के कोई किसी का गला नहीं दबा सकता है और न ही किसी की आवाज दबा सकता है.

विधायक ने आंदोलन में कही ये बात

मीडिया ने कुंडू से पूछा कि पीपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि लाठी चार्ज हुआ ही नहीं, जिसके बाद ही कुंडू ने विज को लेकर ये बयान जारी किया है. बता दें कि कुंडू बालसमंद 7-8 दिनों से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को समर्थन देने के लिए पहुंचे थे.

हरियाणा सरकार के खिलाफ बोले कुंडू

मीडिया को इंटरव्यू देते हुए कुंडू ने कहा- अंधी बहरी सरकार वहीं काम करती है जहां सरकार का स्वार्थ सिद्ध होता हो. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि वो किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और सरकार को ये याद रखना चाहिए कि किसानों के साथ ज्यादती करने वालों को किसान तख्तों ताज के लायक नहीं छोड़ते.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आसमान से बरसा काल, बिजली गिरने से 2 बच्चों की मौत, 2 झुलसे

Next Post

संसद में गूंजा बॉलीवुड ड्रग्स का मामला, जया बच्चन के समर्थन में उतरे संजय राउत

Next Post
संसद में गूंजा बॉलीवुड ड्रग्स का मामला, जया बच्चन के समर्थन में उतरे संजय राउत

संसद में गूंजा बॉलीवुड ड्रग्स का मामला, जया बच्चन के समर्थन में उतरे संजय राउत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d