BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

7 जनवरी तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर लगा प्रतिबंध

by bnnbharat.com
December 30, 2020
in समाचार
आज से 3 बड़े शहरों के लिए दरभंगा से विमान सेवा शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के एक नए रूप के चलते भारत सरकार सतर्क हो गई है. सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर प्रतिबंध 31 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर सात जनवरी 2021 तक कर दिया है. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी. इस नए वायरस के चलते ब्रिटेन में राजधानी लंदन समेत कई इलाकों में फिर से लॉकडाउन लागू करना पड़ा है. 

मालूम हो कि ब्रिटेन से लौटे अबतक 20 लोग कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं. ये सभी ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम की चपेट में मिले हैं. इन सभी को एक कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है. इससे पहले मंगलवार को छह व्यक्ति नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि ब्रिटेन से भारत आए छह लोग ब्रिटेन में मिले सार्स-कोव-2 के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं.

कोरोना के नए स्ट्रेन के सबसे अधिक मामले दिल्ली में मिले हैं. दिल्ली की एनसीडीसी लैब में 14 में से आठ नमूने नए स्ट्रेन के मिले हैं. वहीं बंगलूरू की निमहंस लैब में इसके संक्रमितों की संख्या सात है. कोलकाता और पुणे की लैब में कोरोना के नए रूप के एक-एक मामले मिले हैं. सीसीएमबी हैदराबाद में दो नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी में एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया है.

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन (वायरस का नया रूप) मिलने के बाद से ही दुनियाभर में हलचल पैदा हो गई है. कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर रोक लगाना शुरू कर दिया है. वहीं, भारत ने भी एहतियात के तौर पर ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाई है. इससे विमानन उद्योग को धक्का लगा है. अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सामान्य होने में और समय लगेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पोर्न वीडियो दिखाकर बहू से अवैध संबंध बनाने का प्रयास, पति के दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने का दबाव, FIR दर्ज

Next Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रजापति के घर पर ED का छापा

Next Post
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रजापति के घर पर ED का छापा

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रजापति के घर पर ED का छापा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d