नई दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की उड़ानों को दुबई में 15 दिनों यानी 2 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. हाल ही में जयपुर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद एयर इंडिया की सभी विमान सेवाओं को निर्धारित समय तक के लिए निलंबित कर दिया गया है. नियम के उल्लंघन का ये दूसरा मामला था.

