BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘काशी विश्वनाथ मंदिर’ के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
‘काशी विश्वनाथ मंदिर’ के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी: धर्मनगरी वाराणसी में एक बार फिर कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ी है. इस बार पिछली बार की अपेक्षा कम समय में ज्यादा की संख्या में केस आ रहे हैं. यही वजह है कि बीते साल की तरह इस बार भी धीरे-धीरे मंदिरों और मठों पर भी इसका असर पड़ना शुरू हो गया है.

ताजा अपडेट ये है कि पूरी दुनिया में आस्था के केंद्र काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दरबार में भी कोरोना को लेकर कई प्रतिबंध लगा दिए गए हैं. अब बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. यानी न तो आप गर्भगृह के अंदर जा पाएंगे और न ही शिवलिंग को स्पर्श कर पाएंगे. 

मंदिर प्रशासन की तरफ से गर्भगृह के बाहर ही अरघा लगा दिया गया है, जहां से आपका जल बाबा को अर्पित हो जाएगा. सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक सिर्फ झांकी दर्शन होगा. शिवलिंग का स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा. तड़के होने वाली मंगला आरती में भी भक्तों के प्रवेश पर रोक लग गई है.

मंगला आरती के टिकट की बुकिंग अगले आदेश तक बंद कर दी गई है. बता दें कि हर रोज सैकड़ों भक्त बाबा दरबार पहुंचते हैं और दर्शन करते हैं. भक्तों की चाह सबसे ज्यादा मंगला आरती को लेकर होती है.

वहीं विश्वनाथ मंदिर के अलावा संकट मोचन मंदिर में भी कोरोना के बढ़ते आंकड़ों का असर पड़ा है. यहां भी प्रसाद के रूप में मिलने वाला चरणामृत अब नहीं मिलेगा. यही नहीं, यहां चढ़ने वाली फूल-मालाओं को भी अलग से निर्देश जारी किए गए हैं.

संकट मोचन में माला फूल टोकरी में रखना होगा जो कि हर 4 घंटे में हनुमानजी को अर्पित होंगे. संकट मोचन में सुबह और रात की आरती में सिर्फ मंदिर के लोग ही शामिल होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना की दूसरी लहर में बच्चों में संक्रमण का खतरा अधिक, रिसर्च में खुलासा

Next Post

सेबी ने चलाया हंटर, 20 कंपनियों से 3.3 करोड़ रुपये लौटाने को कहा

Next Post
सेबी ने चलाया हंटर, 20 कंपनियों से 3.3 करोड़ रुपये लौटाने को कहा

सेबी ने चलाया हंटर, 20 कंपनियों से 3.3 करोड़ रुपये लौटाने को कहा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d