BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिकने से बच गई झारखंड की 14 बेटियां

by bnnbharat.com
October 3, 2020
in समाचार
बिकने से बच गई झारखंड की 14 बेटियां
Share on FacebookShare on Twitter

सभी लड़कियों व युवतियों की उम्र 11 से 22 वर्ष के बीच

रांची: मानव तस्करी की आशंका के मद्देनजर रांची से हैदराबाद जाने वाली 14 युवतियों को पुलिस ने रोक लिया है. बताया गया है कि आठ नाबालिग लड़कियों और छह बालिक युवतियों को सिलाई ट्रेनिंग के नाम पर हैदराबाद ले जाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन देर रात 14 युवतियों के संदिग्ध अवस्था में स्टेशन में प्रवेश करते देख रेल सुरक्षा बल के जवान ने अपने वरीय को इसकी सूचना दी, जिसके बाद इन सभी को कोतवाली थाना प्रभारी को आगे की कार्रवाई के लिए सुर्पुद कर दिया गया है.

रेल पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन युवतियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया गया कि उन्हें सिलाई ट्रेनिंग के लिए ट्रेन संख्या 07008 से  हैदराबाद ले जाया जाना है. लेकिन सिलाई ट्रेनिंग के सम्बन्ध में पूछने पर इन सभी ने न किसी संस्था का नाम बताया ना ही लड़कियों को सिलाई ट्रेनिंग के लिए कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत किया गया. इस दौरान  उनके परिजन से बात करने पर पता चला कि उन्हें भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. जिसके बाद रेल सुरक्षा बल के जवानों ने सभी युवतियों को कोतवाली थाने को सुपुर्द कर दिया.

बताया गया है कि 2 अक्टूबर की रात आरपीएफ की महिला जवान खशबु कुमारी ने चेंकिंग के दौरान रांची स्टेशन के प्रवेश द्वार पर 14 लड़कियों संदिग्ध अवस्था में प्रवेश करते देखा. संदेह होने पर उनलोगों से पूछताछ की और इसकी सूचना मानव तस्करी पर अंकुश लगाने वाली टीम नन्हें फ़रिश्ते और अपने अधिकारियों को दिया. बाद में उप निरीक्षक सुनीता तिर्की की टीम और एएसआई एमडी खान ने उन सभी से पूछताछ किया. पूछताछ में लड़कियों ने अपना नाम व पता के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

https://youtu.be/VuzuQzCIPeQ

ये सभी युवतियां लातेहार जिले के मनिका और महुआटांड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है. इन सभी की उम्र 11 से 22 वर्ष के बीच है. गौरतलब है कि झारखंड के विभिन्न सुदूरवर्ती जिलों से मानव तस्कर गरीब बच्चियों को काम दिलाने के नाम पर बड़े शहरों में ले जाता है, जहां से उनके कई तरह के शोषण की खबरें मिलती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनुष्का शर्मा ने दुष्कर्म की घटनाओं पर जाहिर किया गुस्सा, कहा- “लड़के के पैदा होने पर उसे ‘विशेषाधिकार’ मिलता है”

Next Post

सरकारी अस्पताल में दवाइयां नदारद, मरीजों को प्राइवेट दुकानों से दवा खरीदने को किया जाता है बाध्य

Next Post
सरकारी अस्पताल में दवाइयां नदारद, मरीजों को प्राइवेट दुकानों से दवा खरीदने को किया जाता है बाध्य

सरकारी अस्पताल में दवाइयां नदारद, मरीजों को प्राइवेट दुकानों से दवा खरीदने को किया जाता है बाध्य

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d