BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय चार्टर उड़ान पर लगी रोक, देना होगा आवेदन

by bnnbharat.com
June 23, 2020
in समाचार
भारतीय चार्टर उड़ान पर लगी रोक, देना होगा आवेदन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत की चार्टर विमान सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया है. अमेरिका का कहना है कि उड़ानें एक अनुचित कार्य प्रणाली के तहत चल रही थीं और ये दोनों देशों के बीच की विमानन संधि का उल्लंघन भी है. यूएस एयर सर्विस एग्रीमेंट के मुताबिक चार्टर फ्लाइट की उड़ान के लिए भारतीय विमानन कंपनियों को आवेदन देना होगा.

अमेरिकी सरकार के परिवहन विभाग ने आरोप लगाया है कि एअर इंडिया भारत के नागरिकों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ानें भी चला रही है. इसके साथ ही आम यात्रियों को टिकट भी बेच रही है.

इससे अमेरिकी विमानन कंपनियों का प्रतिस्पर्धात्मक नुकसान हो रहा है. इसके अलावा, भारत सरकार ने अमेरिकी विमानन कंपनियों को लेकर भेदभाव किया है.

ये आरोप ऐसे समय में लगे हैं जब भारत सरकार वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे लोगों को स्वदेश वापस ला रही है. एयर इंडिया के सहयोग से सरकार ने 6 मई को वंदे भारत मिशन की शुरुआत की थी. वहीं, 18 मई से भारत-अमेरिकी रूट पर चार्टर्ड विमानों का परिचालन किया जा रहा है.

आपको बता दें कि 23 मार्च से इंटरनेशनल उड़ान सेवाएं बंद हैं. वहीं, 25 मई से घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं. हालांकि, कोरोना वायरस को ध्‍यान में रखकर इन उड़ान सेवाओं के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी लागू की गई हैं.

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय आईटी पेशेवरों के बीच लोकप्रिय एच-1बी वीजा पर इस साल के अंत तक रोक लगा दी है. ट्रंप ने कहा कि यह कदम लाखों अमेरिकियों की मदद के लिए जरूरी है, जिन्होंने मौजूदा आर्थिक संकट की वजह से नौकरियां गंवा दी हैं. यह घोषणा 24 जून से प्रभावी होगी और इसका कई भारतीय आईटी पेशेवरों और कई अमेरिकी एवं भारतीय कंपनियों पर प्रभाव पड़ सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेट्रोल का मूल्य बढ़ाकर देशवासियों के जेब में डाका डाल रही सरकार: शिव सिंह

Next Post

राजद को बड़ा झटका, विधान परिषद के पांच सदस्यों ने छोड़ी पार्टी

Next Post
राजद को बड़ा झटका, विधान परिषद के पांच सदस्यों ने छोड़ी पार्टी

राजद को बड़ा झटका, विधान परिषद के पांच सदस्यों ने छोड़ी पार्टी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d