BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गाजीपुर, टिकरी और सिंघु बॉर्डर के आस-पास के इलाकों में 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा पर लगी रोक

by bnnbharat.com
January 30, 2021
in समाचार
कश्मीर में अनिश्चितकालीन  इंटरनेट बंद अवैध है: सुप्रीम कोर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है. वहीं शुक्रवार से यह आंदोलन उग्र रूप ले चुका है. इस बीच गाजीपुर, टीकरी और सिंघु बॉर्डर पर 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने सिंघू, गाजीपुर, टिकरी बॉर्डर तथा इर्दगिर्द के इलाकों में 31 जनवरी रात 11 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर निलंबित कीं.

दिल्ली की इन सीमाओं पर किसान केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की तीन सीमाओं के अलावा इनसे लगे इलाकों में भी 29 जनवरी रात 11 बजे से 31 जनवरी रात 11 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी. गौरतलब है कि 26 जनवरी को भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद कर दी गई थीं. गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की घटना होने पर यह कदम उठाया गया था.

वहीं केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान नेता शनिवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को ‘सदभावना दिवस’ के रूप में मना रहे हैं और विभिन्न प्रदर्शन स्थलों पर उन्होंने एक दिन का उपवास रखा गया. बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के समर्थक शुक्रवार को दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे पर फिर से एकत्र होने लगे और वहां किसानों की भीड़ बढ़ने लगी है . हालांकि, गाजियाबाद प्रशासन ने यूपी गेट प्रदर्शन स्थल खाली करने का अल्टीमेटम दिया है जहां बड़ी तादाद में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.

बीकेयू के आह्वान पर मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुराबादाबाद एवं बुलंदशहर जैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से और अधिक किसान इस आंदोलन में शामिल होने के लिये यूपी गेट पहुंचे . गाजीपुर में यूपी गेट पर एक समय टकराव की स्थिति बन गयी थी जब बृहस्पतिवार की शाम विरोध स्थल पर लगातार बिजली कटौती देखी गई. वहां राकेश टिकैत के नेतृत्व में बीकेयू सदस्य पिछले साल 28 नवंबर से धरना पर हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिकॉर्ड: 95.38 फीसदी किसानों ने समर्थन मूल्य पर बेचा धान

Next Post

व्हाट्सएप को लगने जा रहा बड़ा झटका, इतने प्रतिशत यूजर्स ऐप करेंगे बंद !

Next Post
व्हाट्सएप को लगने जा रहा बड़ा झटका, इतने प्रतिशत यूजर्स ऐप करेंगे बंद !

व्हाट्सएप को लगने जा रहा बड़ा झटका, इतने प्रतिशत यूजर्स ऐप करेंगे बंद !

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d