BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्याज निर्यात पर लगी रोक हटी, कीमतों में नरमी बनी रहेगी

by bnnbharat.com
December 28, 2020
in समाचार
प्याज निर्यात पर लगी रोक हटी, कीमतों में नरमी बनी रहेगी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- सरकार ने सभी तरह के प्याज के निर्यात पर लगी रोक को हटा लिय़ा है. डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड यानि डीजीएफटी ने इस बारे में आज नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आदेश के मुताबिक पहली जनवरी से प्याज के निर्यात पर लगी रोक हटा ली जाएगी. सरकार ने प्याज कीमतों में जारी उछाल को देखते हुए 14 सितंबर को निर्यात पर रोक लगा दी थी. नई फसल के साथ प्याज की सप्लाई बढ़ने और कीमतों में नियंत्रण को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर निर्यात पर लगी रोक हटा दी है.

सरकार ने 14 सितंबर को आदेश जारी कर बैंग्लुरू रोज और कृष्णापुरम प्याज को छोड़कर बाकी सभी प्याज की किस्मों के निर्यात पर रोक लगा दी थी. वहीं 9 अक्टूबर को इन दो किस्मों के निर्यात पर भी रोक लगा दी गई. नए आदेश के बाद इन सभी किस्मों के प्याज का निर्यात किया जा सकेगा.

अक्टूबर के महीने में प्याज की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला था. चेन्नई में प्याज 100 रुपये के स्तर को पार कर गए थे. गोदामों में रखे प्याज का स्टॉक सीमित रहने और नई फसल में देरी को देखते हुए सरकार ने आयात बढ़ाने और निर्यात पर रोक लगाने जैसे कदम उठाए थे. सरकार के कदमों का असर कीमतों पर पड़ा और फिलहाल प्याज के दाम पिछले साल के स्तरों से काफी नीचे पहुंच गए हैं. पिछले साल दिसंबर के अंत में प्याज 80 रुपये के ऊपर चल रहा था, हालांकि इस साल कीमतें 50 रुपये प्रति किलो से नीचे आ गई हैं. प्याज की बेहतर फसल होने की वजह से उम्मीद है कि आगे भी कीमतों में नरमी बनी रहेगी. कीमतों में नियंत्रण और बेहतर फसल की वजह से ही सरकार ने निर्यात से रोक हटाई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एआर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन

Next Post

सुशील मोदी का ट्वीट, देश छोड़ इटली गए राहुल गांधी ने किसानों को दिया धोखा

Next Post
सुशील मोदी का ट्वीट, देश छोड़ इटली गए राहुल गांधी ने किसानों को दिया धोखा

सुशील मोदी का ट्वीट, देश छोड़ इटली गए राहुल गांधी ने किसानों को दिया धोखा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d