रांचीः झारखंड भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी के द्वारा महिलाओं पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ निर्वाचन पदाधिकारी एवं राज्य महिला आयोग को सौंपा.
सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि राहुल गांधी को किसी भी चुनावी सभा में चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित किया जाए.
पिछले 12 तारीख को गोड्डा के चुनावी सभा में श्री राहुल गांधी ने यह अपमानजनक एवं शर्मसार करने वाला बयान दिया था कि आज भारत मेक इन इंडिया के बजाय रेप इन इंडिया बन गया है .
इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान देकर उन्होंने ना केवल भारत में रहने वाली माताओं , बहनों एवं बेटियों का अपमान किया है बल्कि पूरे भारत को विश्व पटल पर भी शर्मिंदा किया है.
प्रतिनिधमंडल में रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा,सीमा पात्रा , रेखाकेसरी ,रेखा विजय वर्गीय, फरहाना खातून, पिंकी सिंह, रंजीता सिंह अनीता वर्मा, दिव्या, बीना मिश्रा सविता मिश्रा अनीता गुप्ता, नीलम चौबे, श्वेता सिंह, नीलम चौधरी सहित अन्य शामिल थे.

