BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हजारीबाग के सभी सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

by bnnbharat.com
September 25, 2019
in Uncategorized
हजारीबाग के सभी सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

Ban on use of plastic in all government offices of Hazaribagh

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: हजारीबाग उपायुक्त डाॅ. भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें एकल प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन पर बल दिया जा रहा है. नगर निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान वृहद रूप में चलाकर प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा. इसके साथ ही जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्लास्टिक के उपयोग के विकल्प पर लोगों को जागरूक किया जाएगा. उन्होंने कहा कि समाहरणालय परिसर सहित जिले के सभी सरकारी कार्यालयों का प्लास्टिक मुक्त रखने के निर्देश दिये गये हैं. समाहरणालय परिसर में प्लास्टिक का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा. वहीं विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों, पंचायत भवन, प्रखण्ड कार्यालय, सार्वजनिक स्थल, हाट-बाजारों इत्यादि जगहों पर लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के निबटान हेतु जागरूक किया जाएगा. इस संबंध में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं.

उपायुक्त बुधवार को सूचना भवन सभागार में स्वच्छता ही सेवा-2019 के अन्तर्गत प्लास्टिक अपशिष्ट एवं सुरक्षित निबटान विषयक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. बैठक के दौरान विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अपने प्रखण्डों में स्वच्छता ही सेवा-2019 को सफलतापूर्वक चलाते हुए प्लास्टिक के प्रति लोगों को जागरूक करें. बैठक में कचरा प्लास्टिक अपशिष्ट एवं सुरक्षित निबटान को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया. जिसमें एकल प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन पर बल देते हुए बीडीओ/सीओ एवं अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. इस मौके पर जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, अवैध शराब के कई ठिकानों पर की छापामारी

Next Post

हैप्पी बर्थडे सपना चौधरी

Next Post
हैप्पी बर्थडे सपना चौधरी

हैप्पी बर्थडे सपना चौधरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d