अमन राज,
गोड्डा(पथरगामा): बाल विकास परियोजना कार्यालय के निर्देश पर सरस्वती पूजा के अवसर से प्रखंड के तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाए जा रहे बन भोज कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार को बुंदिया सब्जी परोसा गया.
बता दें कि कस्तूरिया के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या दो में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के साथ मनाया गया. बच्चों ने जमकर इसका लुत्फ उठाया.
मौके पर केंद्र की सेविका ग्रेसी हेंब्रम, सहायिका बेटीमोय हांसदा, पोषण सखी संजू कुमारी मौजूद थी.

