रांची: झारखंड विकास मोर्चा के विधायक बंधु तिर्की ने रांची के बजरा, पुंदाग और सिमलिया क्षेत्र में भू-माफियाओं के बढ़ते प्रभाव पर अंकुश लगाने की मांग की है.
झाविमो विधायक बंधु तिर्की ने आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि भू-माफियाओं द्वारा राजधानी रांची के आसपास के कई पहाड़ों को काट कर समतल बना दिया है. उन्होंने इस मामले को सरकार से संज्ञान लेने की अपील करते हुए उपायुक्त को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.

