मुम्बई: बंगलूरू पुलिस ने अभिनेता विवेक ओबरॉय के घर पर छापेमारी की है. दोपहर एक बजे बंगलूरू पुलिस के दो इंस्पेक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पहुंचे और छापेमारी की शुरुआत की. पुलिस विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा के मामले की जांच कर रही है. बता दें कि विवेक ओबरॉय का घर मुंबई के जुहू में है.

