BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बांग्लादेश ने तीसरे ही दिन टेके घुटने, 130 रनों से जीता भारत

by bnnbharat.com
November 16, 2019
in समाचार
बांग्लादेश ने तीसरे ही दिन टेके घुटने, 130 रनों से जीता भारत
Share on FacebookShare on Twitter

इंदौर:  भारत ने बांग्लादेश को इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पारी और 130 रनों से मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. शनिवार को इंदौर टेस्ट के तीसरे दिन ही भारत ने बांग्लादेश को रौंद दिया. सीरीज का एक मैच खेला जाना बाकी है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 22 नवंबर से दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा. यह टेस्ट मैच डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा. भारत की धरती पर यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच दोपहर 1 बजे से हु.

इंदौर टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 150 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने इसके जवाब में अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 493 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. भारत को पहली पारी के आधार पर 343 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान बांग्लादेश टीम को 213 रन पर समेट कर पारी और 130 रनों से जीत दर्ज कर ली.

दूसरी पारी में मेहमान टीम के लिए सबसे अधिक रन मुश्फिकुर रहीम ने बनाए. उन्होंने 150 गेंदों पर सात चौके की मदद से 64 रन बनाए. रहीम के अलावा, लिटन दास ने 35 और मेहदी हसन मिराज ने 38 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से दूसरी पारी में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा चार विकट चटकाए. रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव को दो-दो विकेट मिले जबकि एक विकेट अनुभवी ईशांत शर्मा ने लिया.

भारत के लिए इस मैच में मोहम्मद शमी ने 7, रविचंद्रन अश्विन ने 5, उमेश यादव ने 4 और ईशांत शर्मा ने 3 विकेट लिए. भारत लगातार 6 मैच जीतकर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 300 पॉइंट के साथ शीर्ष पर बरकरार है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BNN BREAKING : सरयू राय ने बीजेपी आलाकमान को स्पष्ट कहा, मेरे नाम पर न करें विचार, बाहर से आए कार्यकर्ता को दे दें टिकट

Next Post

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रथम मतदान कर्मी को मिला प्रशिक्षण

Next Post
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रथम मतदान कर्मी को मिला प्रशिक्षण

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रथम मतदान कर्मी को मिला प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d