रांची: आज से तीन दिन तक बैंक बंद है. इसलिए बैंक की और रुख ना करें तो बेहतर होगा. बता दें कि 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार है, इस कारण बैंक में कोई कामकाज नहीं होगा. दरअसल चौथे शनिवार को बैंक में साप्ताहिक अवकाश होता है. फिर 29 नवंबर को रविवार है तो इस वजह से बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 30 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है, जिस वजह से बैंक बंद रहेंगे.
जानें क्यों रहेंगे बैंक बंद-
- 28 नवंबर – चौथा शनिवार
- 29 नवंबर – रविवार
- 30 नवंबर- गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहीस पूर्णिमा को लेकर छुट्टी है.

