रांची: SBI हिनू और कांटाटोली के बैंक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दोनों बैंकों को सील कर दिया गया है और सैनिटाईज किया जा रहा है.
इससे पहले कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एचइसी के तीन भवनों को सील कर दिया गया है. इसमें एचइसी के एडमिनिस्ट्रेटिव भवन, कॉरपोरेट ऑफिस व एचएमबीपी के भवन शामिल हैं. इन भवनों को सैनिटाइज किया जा रहा है.

