BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनवरी 2020 में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक इसलिए निर्धारित छुट्टी के पहले ही ग्राहक निपटा लें अपने बैंक संबंधी कार्य

by bnnbharat.com
January 2, 2020
in समाचार
जनवरी 2020 में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक इसलिए निर्धारित छुट्टी के पहले ही ग्राहक निपटा लें अपने बैंक संबंधी कार्य

जनवरी 2020 में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक इसलिए निर्धारित छुट्टी के पहले ही ग्राहक निपटा लें अपने बैंक संबंधी कार्य

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: वर्ष 2020 के जनवरी में 16 अलग-अलग दिनों तक बैंक विभिन्न कारणों से बंद रहेंगे. हालांकि देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर छुट्टी है. साल के पहले दिन यानी एक जनवरी चेन्नई, गंगटोक और शिलॉन्ग समेत कई जगहों पर बैंक बंद रहे. दो जनवरी यानी आज गुरु गोविंद सिंह जयंती के कारण चंडीगढ़ समेत कुछ अन्य जगहों पर भी छुट्टी होगी. पांच जनवरी को रविवार है इसलिए देश भर में बैंक बंद रहेंगे. सात जनवरी को इंफाल इलाके में स्थानीय त्यौहार के कारण बैंक बंद रहेंगे. 08 जनवरी को भी इंफाल में बैंकों में छुट्टी रहेगी.

इसके बाद 11 जनवरी 2020 को महीने का दूसरा शनिवार है जिसके कारण देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे. 12 जनवरी को रविवार है और देश के सभी बैंक बंद रहेंगे. 14 जनवरी को मकर संक्रांति है जिसके कारण अहमदाबाद क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे. 15 जनवरी को उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल, माघ बिहू, टुसु पूजा और मकर संक्रांति है. इस कारण बेंगलुरु, गुवाहाटी, चेन्नई और हैदराबाद सर्किल की बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी. 16 जनवरी को तिरुवल्लूर दिवस के कारण चेन्नई क्षेत्र के बैंकों में छुट्टी रहेगी और 17 जनवरी को भी इस इलाके के बैंक बंद रहेंगे. 19 जनवरी को रविवार के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे. 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती है, इस कारण अगरतला और कोलकाता क्षेत्र के बैंको में छुट्टी रहेगी. 25 जनवरी को चौथा शनिवार तथा 26 जनवरी को रविवार के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे.

इसके बाद 30 जनवरी को बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा के कारण अगरतला, भोपाल और कोलकाता क्षेत्र के बैंकों में छुट्टी रहेगी इसलिए ग्राहक बंदी की तिथि देखकर अतिरिक्त परेशानी से बचने के लिए अपना कार्य निपटा लें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2,300 एकड़ भूमि पर बनेगा भारत का दूसरा स्पेसपोर्ट

Next Post

कार और ऑटो के बीच भीषण टक्कर, 2 की मौत, चालक गिरफ्तार

Next Post
कार और ऑटो के बीच भीषण टक्कर, 2 की मौत, चालक गिरफ्तार

कार और ऑटो के बीच भीषण टक्कर, 2 की मौत, चालक गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d