BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

7 दिनों तक मार्च में रहेंगे BANK बंद

by bnnbharat.com
February 24, 2020
in समाचार
7 दिनों तक मार्च में रहेंगे BANK बंद

7 दिनों तक मार्च में रहेंगे BANK बंद

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मार्च में ग्राहकों को बैंकों से संबंधित कामों का निपटारा होली के पूर्व ही करना होगा. विभिन्न मांगों के समर्थन में बैंककर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल 11 से 13 मार्च तक है. ग्राहकों को कुल आठ दिनों में सिर्फ एक ही दिन बैंक की सेवा मिल पायेगी. इस दौरान बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. साथ ही एटीएम पर भी इसका असर दिखेगा.

लोगों ने बताया कि 31 जनवरी और एक फरवरी को बैंककर्मियों के दो दिनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से काफी परेशानी हुई थी. होली जैसे पर्व में लोगों को रुपये की जरूरत होती है. अधिकांश लोग अभी भी बैंक जाकर या एटीएम से रुपये निकालते हैं. ऐसी स्थिति में दोबारा परेशानी झेलनी पड़ेगी.

ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राज्य सचिव संजय कुमार लाठ ने बताया कि नवंबर 2017 से वेतन समझौता में हो रहे अप्रत्याशित विलंब, पांच दिन बैंकिंग सेवा, काम का समय निर्धारित, पेंशन में सुधार आदि की मांग को लेकर 11, 12 व 13 मार्च को बैंक बंद रहेंगे.

उन्होंने बताया कि बैंक में होली की छुट्टी 8, 9 मार्च को है. 10 को बैंक खुले रहेंगे. इसके बाद 11, 12, 13 मार्च को हड़ताल, 14 को सेकेंड शटरडे, 15 मार्च को रविवार के कारण बंद रहेंगे. इस तरह आठ दिन में मात्र एक दिन उपभोक्ताओं को बैंकों की सेवा मिलेगी.

उधर बैंककर्मियों द्वारा लगातार मांगों के समर्थन में चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. आईबॉक के जिला सचिव प्रशांत कुमार मिश्रा ने कहा कि श्रम आयुक्त ने वेतन समझौता में उदासीनता दिखाने के कारण भारतीय बैंक संघ को फटकार लगाई है और बैंककर्मियों के वेतन समझौता पर ठोस कदम उठाने को कहा है. इसके बाद भी अभी तक कुछ नहीं हुआ है. इस कारण हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाघिन की मौत के असली कारण को दबा रहे वन अधिकारी: सरयू राय

Next Post

आदिवासी कुड़माली झूमर का आयोजन

Next Post
आदिवासी कुड़माली झूमर का आयोजन

आदिवासी कुड़माली झूमर का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d