BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बैंककर्मियों ने किया हड़ताल

by bnnbharat.com
January 8, 2020
in Uncategorized
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बैंककर्मियों ने किया हड़ताल

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बैंककर्मियों ने किया हड़ताल

Share on FacebookShare on Twitter

साजन मिश्रा,

गोड्डा: पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के कर्मियों द्वारा बुधवार को हड़ताल किया. बैंक कर्मियों के हड़ताल के कारण करोड़ों के कारोबार प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है. यूनाइटेड फॉर्म ऑफ आर.आर.बी यूनियन के आह्वान पर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक अधिकारी संघ व कर्मचारी संघ हड़ताल पर रहे.

जेआरजीबी अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष कुमार अभिनव एवं जेआरजीबी कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय सचिव नितेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हड़ताली बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर स्थानीय गुलजारबाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय गोड्डा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं हड़ताल के कारण जिले में स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के सभी शाखाओं में ताला लटका रहा.

क्षेत्रीय सचिव नितेश कुमार मिश्रा ने इस हड़ताल को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की नीतियों और बैंकों के विलय के विरोध में यह हड़ताल बुलाई गई है. उन्होंने कहा कि वे सरकार के सामने बैंकिंग सेक्टर में रोजगार के नए अवसर पैदा करने, श्रम कानूनों में संशोधन पर रोक लगाने और जॉब सिक्योरिटी संबंधी मांग रखेंगे.

मालूम हो कि हड़ताल के कारण गोड्डा क्षेत्र अंतर्गत सभी 52 शाखाओं में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा, जिसके कारण करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ है. वहीं कुमार अभिनव ने बताया कि हमारी प्रमुख मांगों में वेतन पुनरीक्षण एवं संबंधित मुद्दों को शीघ्र लागू करने, बैंकों में पर्याप्त स्टाफ की बहाली करने, बैंकों के एनपीए रनों की सख्ती से वसूली करने जैसे कई मांगे शामिल हैं.

मौके पर सचिव बमबम चौधरी, रूपेश कुमार, राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, रोहित कुमार, संजीव झा, विजय ठाकुर, सीनू कुमारी, दिगंबर साह, धर्मेंद्र मुर्मू, रुपेश भारती, जितेंद्र, रामप्रसाद सहीत कई कर्मी एवं अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हड़ताल से 500 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित होने की आशंका

Next Post

‘छपाक’ को लेकर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर कर रहे ट्रोल

Next Post
‘छपाक’ को लेकर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर कर रहे ट्रोल

'छपाक' को लेकर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर कर रहे ट्रोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d