BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

25 अक्टूबर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे बांके बिहारी मंदिर के पट

by bnnbharat.com
October 24, 2020
in समाचार
25 अक्टूबर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे बांके बिहारी मंदिर के पट
Share on FacebookShare on Twitter

मथुरा: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पट 25 अक्टूबर से श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिए जाएंगे. पट खुलने के बाद श्रद्धालु भगवान बांके बिहारी के दर्शन कर सकेंगे. दरअसल, बांके बिहारी के मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने, अव्यवस्थाओं तथा अफरा-तफरी के कारण 19 अक्तूबर को मंदिर के पट बंद करने के आदेश मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने दिए थे. इससे श्रद्धालुओं में रोष पैदा हो गया था.

दरअसल, बांके बिहारी मंदिर को खोलने के लिए हिमांशु गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी और छह अन्य ने अदालत में प्रार्थनापत्र दिया. तो वहीं, एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह और राजेंद्र माहेश्वरी ने सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में मंदिर खोलने के लिए याचिका दायर कर नियमित मंदिर खोलने की मांग की थी. इसके अलावा बीते गुरुवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंदिर खुलवाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा था.

दोबारा आदेश पारित करने का कोई औचित्य नहीं- कोर्ट

न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन ने पुनः आदेश पारित करने को औचित्यहीन बताया और मंदिर खोले जाने को लेकर दाखिल किए गए सभी प्रार्थना पत्रों को निस्तारित कर दिया. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मंदिर खोले जाने को लेकर जो पूर्व में आदेश दिए गए हैं वहीं यथावत रहेंगे. पुनः नए आदेश देने की कोई आवश्यकता नहीं है.

गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को एडवोकेट महेंद्र प्रताप ने मंदिर खोले जाने को लेकर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके जवाब में कोर्ट के यह निर्देश प्राप्त हुए हैं. कोर्ट ने अपने 15 अक्टूबर को मंदिर खोले जाने को लेकर दिए गए आदेशों का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं.

प्रवेश के लिए अनिवार्य होगा ऑनलाइन पंजीकरण

बांके बिहारी मंदिर खोलने के संबंध में मथुरा के डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए एक-दो दिन में मंदिर खोला जाएगा. मंदिर प्रबंधन को गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं. उधर, बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा का कहना है कि बांके बिहारी मंदिर 25 अक्टूबर से श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया जाएगा. हालांकि, प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है. हम सभी कोवि-19 दिशानिर्देशों और सामाजिक दूरियों के मानदंडों का पालन करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 99045, 435 नये मरीज मिले आज 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई मौत

Next Post

मुजफ्फरनगर हत्या मामला: कोरोना संक्रमित पाया गया मुख्य आरोपी, रिमांड टला

Next Post
अपराधियों ने लूटी ट्रक समेत 50 लाख की दवा

मुजफ्फरनगर हत्या मामला: कोरोना संक्रमित पाया गया मुख्य आरोपी, रिमांड टला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d