रांची: रांची के हटिया एसबीआई ब्रांच में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है,पहले डिप्टी मैनेजर और अब अन्य चार कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बीते 17 जुलाई को सभी कर्मियों की सैंपलिंग हुई थी. संक्रमितों में दो कैश रोटेटर भी शामिल है. इन सबके पॉजिटिव आने के बाद एटीएम को भी सील कर दिया गया है.
वहीं देवघर जिले के मधुपुर में दो बैंक कर्मी सहित तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. यहां एसबीआई मेन ब्रांच का एक सुरक्षा गार्ड व एक बैंक कर्मी संक्रमित हैं. कोरोना पॉजिटिव मरीजों को कोविड केयर सेन्टर में शिफ्ट कर दिया गया है साथ ही एसबीआई मेन ब्रांच सील किया जाएगा.

