रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक सीता सोरेन ने किसानों की ऋण माफी में आ रही बाधाओं की ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया है.
जेएमएम विधायक सीता सोरेन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि बोकारो जिले के चास स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा द्वारा किसानों के द्वारा लिये गये लोन अब तक माफ नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें नोटिस जारी कर लोन चुकता करने की बात कही जा रही है. जबकि राज्य सरकार किसानों का 50 हजार तक का लोन माफ कर चुकी है. उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री से संज्ञान लेने की अपील की है.
विधायक सीता सोरेन की ओर से इस संबंध में ट्वीट कर बोकारो जिले के रहने वाले सद्दाम हुसैन अंसारी नामक व्यक्ति का राशन कार्ड और शाखा प्रबंधक द्वारा उन्हें लोन चुकता करने को लेकर लिये गये लिये गये पत्र की प्रति भी उपलब्ध करायी है.

