BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1 नवंबर से होगा बैंक के नियमों में बड़ा बदलाव, 42 करोड़ ग्राहकों पर पड़ेगा असर

by bnnbharat.com
October 31, 2019
in समाचार
1 नवंबर से होगा बैंक के नियमों में बड़ा बदलाव, 42 करोड़ ग्राहकों पर पड़ेगा असर

1 नवंबर से होगा बैंक के नियमों में बड़ा बदलाव, 42 करोड़ ग्राहकों पर पड़ेगा असर

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कल यानी एक नवंबर से बैंक से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है. जिसका सीधा असर आपके पैसों पर पड़ सकता है. जिसमें एसबीआई में डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव भी शामिल है. इसके साथ ही कुछ राज्यों में सरकारी बैंकों के खुलने के समय में भी बदलवा होगा. एक नवंबर को जो सबसे बड़ा बदलाव होगा वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में होगा. दरअसल, शुक्रवार यानी कल से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज की दरों में बदलाव करेगा. जिसका सीधा असर आपके पैसों पर भी पड़ेगा.

बता दें कि एसबीआई के इस बदलाव का असर बैंक के 42 करोड़ ग्राहकों पर पड़ेगा. भारतीय स्टेट बैंक ने इसी महीने 9 तारीख को घोषणा की थी कि, एक लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर ब्याज की दर 0.25 फीसदी घटाकर 3.25 फीसदी कर दी गई है. वहीं एक लाख से ज्यादा के डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट रेट को रेपो रेट से जोड़ा जा चुका है. जो वर्तमान में तीन फीसदी है.

इसके अलावा महाराष्ट्र में एक नवंबर से बैंका नया टाइम टेबल लागू किया जाएगा. अब राज्य में सभी बैंकों का एक ही टाइम टेबल होगा. महाराष्ट्र में सभी बैंक सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे खुलेंगे. लेकिन पैसों का लेनदेन दोपहर 03:30 बजे तक ही होता है. महाराष्ट्र में बैंकों का नया टाइमटेबल बैंकर्स कमेटी ने तय किया है, जिसे 1 नवंबर से लागू किया जाएगा.

इससे पहले वित्त मंत्रालय ने भी बैंकों के कामकाज का समय एक जैसा ही करने का निर्देश दिया था. इसके पहले एक ही इलाके में बैंकों के कामकाज का समय अलग होता था. नए टाइम टेबल के मुताबिक, बैंक सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम 4 बजे तक कामकाज होगा. वहीं कुछ बैंकों का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक होगा.

वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की लोन पर नई ब्याज दरें 8.15 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी हो गई हैं जो 10 अक्टूबर से लागू हो चुकी है. एसबीआई बैंक ने ब्याज दरें आरबीआई के रेपो रेट घटाने के बाद किया था. बता दें कि आरबीआई ने दिवाली के मौके पर रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी. जिसके बाद रेपो रेट 5.40 फीसदी से घटकर 5.15 फीसदी हो गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पटेल को अपनाने की कोशिश कर रही भाजपा : प्रियंका

Next Post

अस्तित्व में आए नए केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख, राज्य का दर्जा समाप्त

Next Post
अस्तित्व में आए नए केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख, राज्य का दर्जा समाप्त

अस्तित्व में आए नए केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख, राज्य का दर्जा समाप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d