BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इस हफ्ते लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक

by bnnbharat.com
March 11, 2021
in Uncategorized
इस हफ्ते लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः 13 मार्च से लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे. 13 मार्च को माह का दूसरा शनिवार है और 14 मार्च को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 15 और 16 मार्च 2021 को देश के सरकारी और ग्रामीण बैंकों की हड़ताल है. इसलिए अगर आपका कोई बैंकिंग कार्य शेष है तो उसे समय पर पूरा कर लें.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट के अनुसार, आज 11 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर अगरतला, आईजॉल, इंफाल, कोलकाता, गैंगटॉक, गुवाहाटी, चेन्नई, नई दिल्ली, पटना, पणजी और शिलांग के अतिरिक्त सभी राज्यों में बैंक बंद हैं. इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी.बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक यूनियनों ने 15 और 16 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. फोरम ने सरकारी क्षेत्र के दो बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में यह हड़ताल बुलाई है.इस साल बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण का ऐलान किया था. केंद्र सरकार साल 2019 में पहले ही एलआईसी में आईडीबीआई बैंक का अधिकांश हिस्सा बेच चुकी है. इसके साथ ही पिछले चार सालों में 14 सार्वजनिक बैंकों का विलय हुआ है.  यूएफबीयू के सदस्यों में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिशन (एआईबीईए), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (एआईबीओसी), नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉयज (एनसीबीई), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) और बैंक एम्प्लॉयज कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीईएफआई) शामिल हैं. इसके अलावा इंडियन नेशनल बैंक एम्प्लॉयज फेडरेशन (आईएनबीईएफ), इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस (आईएनबीओसी), नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स (एनओबीडब्ल्यू) और नेशनल आर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स (एनओबीओ) शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ओवर लोडिंग के मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

Next Post

कॉन्स्टेबल पर यौन शोषण का आरोप लगाकर लड़की ने थाने में किया हंगामा, कहा- शादी कर लो, FIR नहीं करूंगी

Next Post
कॉन्स्टेबल पर यौन शोषण का आरोप लगाकर लड़की ने थाने में किया हंगामा, कहा- शादी कर लो, FIR नहीं करूंगी

कॉन्स्टेबल पर यौन शोषण का आरोप लगाकर लड़की ने थाने में किया हंगामा, कहा- शादी कर लो, FIR नहीं करूंगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d