BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Covid-19 के बाद अर्थव्यवस्था को स्वस्थ बनाने में बैंकों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: डॉ. हर्षवर्धन

by bnnbharat.com
July 21, 2020
in समाचार
Covid-19 के बाद अर्थव्यवस्था को स्वस्थ बनाने में बैंकों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: डॉ. हर्षवर्धन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के बाद अर्थव्यस्था को फिर से मजबूत बनाने में बैंकिंग क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने कहा कि अभिनव भारत अभियान का क्रियान्वयन बैंकों के हाथ में है.

उन्होंने कोविड-19 के फैलाव को रोकने हेतु मास्क और सैनिटाइजर के वितरण के लिए पंजाब नेशनल बैंक के राष्ट्रव्यापी सीएसआर अभियान की शुरुआत की.

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाने के साधन के रूप में कोविड के बाद की अर्थव्यवस्था में जान फूंकने में बैंकिंग क्षेत्र की बड़ी भूमिका होगी.

उन्होंने कहा कि कोविड से निपटने की लड़ाई देश में प्रत्येक नागरिक के सहयोग से ही जीती जा सकती है. इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के एमडी और सीईओ एसएस मल्लिकार्जुन राव और बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे. इसमें पीएनबी के देशभर में मौजूद 22 अंचल कार्यालयों ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लिया.

राष्ट्रीय कार्यों में पीएनबी के योगदान की सराहना करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक भारत का पहला स्वदेशी बैंक है जिसकी स्थापना राष्ट्रवाद की भावना के साथ की गई थी और यह लाला लाजपत राय जैसे स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरित था.

इस बैंक को जलियांवाला बाग समिति का खाते खोलने का गौरव हासिल है जिसे बाद में महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा संचालित किया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार खुला जोरदार उछाल के साथ, सेंसेक्स में 414 अंकों की बढ़त

Next Post

29 जुलाई को Rafale आएगा अंबाला एयरबेस

Next Post
29 जुलाई को Rafale आएगा अंबाला एयरबेस

29 जुलाई को Rafale आएगा अंबाला एयरबेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d