BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगले चार दिनों तक बैंक रहेंगे बंद; सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

by bnnbharat.com
March 12, 2021
in समाचार
अगले चार दिनों तक बैंक रहेंगे बंद; सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः शनिवार से अगले चार दिन राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे. बैंकों के निजीकरण के विरोध में जहां 15 व 16 मार्च को हड़ताल के कारण दो दिन बैंकों में ताला लटका रहेगा. वहीं, महीने के दूसरे शनिवार व रविवार के कारण 13 व 14 को बैंक बंद रहेंगे.

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स की ओर से बुलाई गई इस बंदी का असर रांची समेत राज्य भर में देखने को मिलेगा. इस दौरान राज्यभर के सभी बैंक बंद रहेंगे. इससे करोड़ों के ट्रांजेक्शन पर असर पड़ेगा. UFBU के संयुक्त संयोजक ML सिंह ने कहा कि सरकार बैंकों को भी बेचने जा रही है. ये निजीकरण की एक हद है. इसके विरोध में हम 15 एवं 16 मार्च को बैंकों में अखिल भारतीय हड़ताल की घोषणा करते हैं.

इस हड़ताल में अधिकारी और कर्मचारी दोनों शामिल होंगे. ML सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा बैंकिंग सुधार के नाम पर पिछले तीन दशकों से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करने की साजिश चल रहा है. वर्तमान सरकार इसके पहलुओं को ठीक से अध्ययन किए बगैर अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एवं विश्व बैंक के दबाव पर तीव्रता से पहल कर रही है.

यूनाइटेड फोरम ऑफ RRB यूनियंस के आह्वान पर राजधानी के बैंक 15 और 16 मार्च को बंद रहेंगे. ग्रामीण बैंक के भी सभी अधिकारी और कर्मचारी 15 और 16 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे. इससे पहले शुक्रवार यानी 12 मार्च को भी बैंक के प्रधान कार्यालय में और सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में बैंक कर्मी प्रदर्शन और नारेबाजी करेंगे.

बैंक कर्मियों की मांग है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण न किया जाए. ग्रामीण बैंकों में 11 वें द्विपक्षीय वेतन समझौता और 8वें संयुक्त नोट को अविलंब पूर्ण रूप से लागू किया जाए. ग्रामीण बैंक के अधिकारी नवल किशोर वर्मा ने बताया कि बैंक कर्मी रांची स्थित प्रधान कार्यालय के सामने शाम 5:15 बजे प्रदर्शन और नारेबाजी करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

50 रुपये में चलती है 1000 किलोमीटर ये ई-साइकिल

Next Post

खट्टर सरकार ने पेश किया 1.55 लाख करोड़ रुपये का बजट

Next Post
खट्टर सरकार ने पेश किया 1.55 लाख करोड़ रुपये का बजट

खट्टर सरकार ने पेश किया 1.55 लाख करोड़ रुपये का बजट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d