BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

by bnnbharat.com
December 22, 2020
in समाचार
बैंक कर्मियों की दो दिनी हड़ताल जारी, हुए विरोध प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: साल 2020 के कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में बैंक से जुड़े कामकाज भी पूरे करने का समय है. विभिन्न तरह की बैंकिंग सुविधाओं के डिजिटल माध्यम पर उपलब्ध होने के बावजूद चेक क्लियरेंस, लोन वगैरह से जुड़ी तमाम तरीके की सेवाओं के लिए हमें बैंक शाखा का चक्कर लगाना पड़ जाता है. ऐसे में आपको बैंकों की छुट्टी के बारे में जानकारी होना जरूरी है, जिससे आप बिना किसी रुकावट के समय पर अपने बैंकिंग कार्य पूरे कर सकें.

आपको बता दें कि इस हफ्ते भी तीन बैंक बन्द रहेंगे. इसलिए अगर कोई महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य अटका पड़ा है, तो जल्द उसे पूरा करवा लें अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. दिसंबर के आखिरी हफ्ते में बैंक 3 दिनों के लिए लगातार बंद रहेंगे. वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक देश के अलग-अलग राज्यों में दिसंबर के बाकी बचे 9 दिनों में से 5 दिन बैंक बंद रहेंगे.

आपको बता दें कि बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इस बार 26 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है. इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश है. 25 दिसंबर को यानी इस बार शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार है जिस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है. तो इस तरह लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे.

इनकम टैक्स रिटर्न की आखरी टेस्ट

31 दिसंबर तक इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की लास्ट डेट है. ऐसे में अगर आपको रिटर्न दाखिल करन के लिए बैंक से कोई पेपर चाहि तो गुरुवार तक निपटा लें.

साल के आखिर में इन दिनों बंद रहेंगे बैंक

अगले 9 दिनों में से 5 दिन बैंक बंद आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई बैंकों की छुट्टी की लिस्ट के मुताबिक 24 दिसंबर, 2020 को क्रिसमस फेस्टिवल के चलते आइजॉल और शिलांग में बैंकों की छुट्टी होगी. वहीं 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर बैंक बंद रहेंग. 26 दिसंबर को क्रिसमस फेस्ट के चलते शिलांग जोन में बैंक बंद रहेंगे. 27 दिसंबर को रविवार की छुट्टी होगी.

इसके बाद 30 दिसंबर, 2020 को यू कियांग नांगबाह के मौके पर शिलांग जोन के बैंकों की शाखाओं में छुट्टी रहेगी. इसके बाद 31 दिसंबर, 2020 को नववर्ष की पूर्व संध्या पर आइजॉल जोन में बैंक बंद रहेंगे.

नए साल में बदलेंगे चेक भुगतान के नियम

यहां आपको बता दें कि चेक भुगतान के लिए अगले महीने से पॉजिटिव पे सिस्टम लागू हो जाएगा. भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 जनवरी 2021 से चेक भुगतान के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay system) शुरू करने का निर्णय लिया है. आरबीआई ने ये फैसला चेक भुगतान में धोखाधड़ी पर रोक लगाने के उद्देश्य से लिया है. इस नए नियम के लागू होने पर 50 हजार रुपए से अधिक के चेक भुगतान पर पॉजिटिव पे सिस्टम लागू होगा. ऐसे चेक भुगतान के समय चेक जारी करने वाले से डिटेल्स की दोबारा पुष्टि की जाएगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ONGC पाइप लाइन में हुआ ब्लास्ट, एक की मौत, 2 घायल

Next Post

AMU में उर्दू के साथ हिंदी और अरबी के साथ संस्कृत भी पढ़ाई जाती है: PM मोदी

Next Post
समय है ‘कोरोना का पंचनामा’ करने का: PM मोदी

AMU में उर्दू के साथ हिंदी और अरबी के साथ संस्कृत भी पढ़ाई जाती है: PM मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d