देवघर:- राज्य में बढ़ते कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मधुपुर में चुनावी दौरा को रद्द कर दिया है. जिसके बाद बन्ना गुप्ता राजधानी रांची के लिए लौट रहे है. झारखंड में कोरोना बेकाबू हो चुका है. ऐसे में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात कर मदद की गुहार लगाई है.
