BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सतर्क रहें, घर पर रहे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें: बन्ना गुप्ता

स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे रामगढ़, कोरोना के विरुद्ध हो रहे कार्यों का लिया जायजा

by bnnbharat.com
April 9, 2020
in Uncategorized
सतर्क रहें, घर पर रहे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें: बन्ना गुप्ता

सतर्क रहें, घर पर रहे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें: बन्ना गुप्ता

Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि के कारण आज झारखंड की स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर: बन्ना गुप्ता

  • हमारा प्रयास, पूरे राज्य में कोई भी भूखा ना रहे

  • कोरोना को रोकने एवं इसके उपचार हेतु किया जा रहा है हर संभव प्रयास

  • राज्य में कोरोना के जांच हेतु जल्द शुरू होंगे अन्य सेंटर्स

  • सभी विधायकों को दिए गए 15- 15 लाख

रामगढ़: पूरी दुनिया वैश्विक संकट से गुजर रही है, झारखंड राज्य भी इससे अछूता नहीं है. लेकिन माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदृष्टि के कारण जो उन्होंने पूरे देश के लॉकडाउन होने के पूर्व ही झारखंड राज्य को 1 हफ्ते के लिए लॉक डाउन करने का निर्णय लिया के कारण आज झारखंड राज्य की स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर है. ऐसा माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रामगढ़ परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा.

Also Read This: हिंदपीढ़ी में पकड़े गये विदेशि‍यों ने किया सरकारी आदेश का उल्लंघन, थाने में मामला दर्ज

गुप्ता ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह बात सच है कि हमारे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हो गई है लेकिन हमारी सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने एवं इसके उपचार हेतु हर संभव प्रयास कर रही है. इसके लिए हम एडवांस टेक्नोलॉजी का भी सहारा ले रहे हैं.

पत्रकारों से बात करते हुए गुप्ता ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में राज्य के सभी विधायकों को किसी भी मुश्किल घड़ी से लड़ने हेतु 15 लाख की राशि उपलब्ध कराई गई है. उद्देश्य केवल यही है कि पूरे राज्य में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे एवं हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले.

Also Read This: प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में 5 हजार से अधिक लोगों को कराया जा रहा एक वक्त का भोजन मुहैया

पत्रकारों के माध्यम से गुप्ता ने सभी राज्यवासियों से कहां की कोरोना को रोकने का केवल एक ही उपाय है और वह है सोशल डिस्टेंसिंग का इसलिए यह बहुत जरूरी है कि इस वक्त हम सब अपने घरों के अंदर रहे एवं बेहद जरूरी कार्य होने पर ही केवल एक व्यक्ति को ही अपने घर से बाहर निकलने दें और बाहर निकलते वक्त भी अनिवार्य रूप से अपने चेहरे को ढक कर ही निकलें.

गुप्ता ने कहा कि जमीनी स्तर पर कोरोना के विरुद्ध हो रहे कार्यों का जायजा लेने हेतु ही वे लगातार राज्य के कई जिलों का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु विचार विमर्श कर पूरे राज्य के लिए जरूरत के हिसाब से योजना निर्माण का कार्य कर रहे हैं.

झारखंड राज्य में कोरोना संदिग्ध मरीजों की हो रही जांच के संबंध में बात करते हुए गुप्ता ने कहा कि वे स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और बेहद जल्द ही पूरे राज्य में कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच हेतु अन्य जांच केंद्र खोलने का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा.

Also Read This: COVID-19’ से निपटने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य कर रही CSR एजेंसियां 

इस दौरान माननीय विधायक ममता देवी, कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी शहजादा अनवर सहित अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अरविंद केजरीवाल ने कहा, स्वास्थ्य कर्मियों से दुर्व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Next Post

जांच के लिए गये मेडिकल टीम का ताली बजाकर स्वागत

Next Post
जांच के लिए गये मेडिकल टीम का ताली बजाकर स्वागत

जांच के लिए गये मेडिकल टीम का ताली बजाकर स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d