नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने भारत में टिक टॉक जैसे दूसरे एप्स को बैन किए जाने पर भारत की तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि ऐसा करके भारत ने चीन के निगरानी रखने वाले काम का एक बड़ा हथियार उनसे छीन लिया है.
ओ’ब्रायन ने फॉक्स न्यूज रेडियो को दिए अपने एक साक्षात्कार में कहा कि ट्रंप सरकार भी चीनी ऐप टिकटॉक, वीचैट और कुछ दूसरी एप्स को लेकर गंभीरता से सोच-विचार कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि अगर भारत और अमेरिका ने टिक टॉक जैसे एप्स को बैन कर दिया है तो जाहिर है कुछ दूसरे देश भी इस पर रोक लगा देंगे और इससे चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के जासूसी या निगरानी के काम से एक बड़ा हथियार छिन जाएगा.

