अपनी धुन और गानों पर देश दुनिया को नचाने वाले मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी का आज निधन हो गया है. वह 69 वर्ष के थे. आज मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. बप्पी लाहिरी को बीते साल अप्रैल में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब वह कोरोना की चपेट में आ गए थे. डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने मुंबई के हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. बप्पी दा ने 80- 90 के दशक में डिस्को डांसर , तम्मा-तम्मा जैसे … कई फिल्मों में ब्लॉकबस्टर गाने दिए और अलग पहचान बनाई.
आपको हमेशा याद किया जाएगा – हेमा मालिनी
बप्पी लाहिड़ी या बप्पी दा, जैसा कि उन्हें कहा जाता था, का आधी रात के आसपास निधन हो गया। उन्हें उनके नए डिस्को संगीत और तेज नंबरों के लिए याद किया जाएगा, जो उन्होंने फिल्मों में पेश किए, कुछ ऐसा जो पहले किसी ने नहीं किया था. उन्हें उद्योग और प्रशंसकों द्वारा बहुत याद किया जाएगा.

