अपनी धुन और गानों पर देश दुनिया को नचाने वाले मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी का आज निधन हो गया है. वह 69 वर्ष के थे. आज मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. बप्पी लाहिरी को बीते साल अप्रैल में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब वह कोरोना की चपेट में आ गए थे. डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने मुंबई के हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. बप्पी दा ने 80- 90 के दशक में डिस्को डांसर , तम्मा-तम्मा जैसे … कई फिल्मों में ब्लॉकबस्टर गाने दिए और अलग पहचान बनाई.
याद आ रहा है – सचिन तेंडुलकर
मैंने वास्तव में बप्पी दा के संगीत का आनंद लिया, विशेष रूप से “याद आ रहा है” – इसे ड्रेसिंग रूम में कई बार सुना. उनकी प्रतिभा की सीमा वास्तव में अद्भुत थी.

