पश्चिम बंगाल बार कौंसिल भी राजेश शुक्ल का विधान सभा चुनाव के बाद कोलकाता में करेंगा अभिनंदन.
उत्तर प्रदेश बार कौंसिल ने वैश्विक महामारी कोरोना में उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं को झारखंड और पश्चिम बंगाल में मदद कराने के लिए झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल का आभार व्यक्त किया है तथा श्री शुक्ल के द्वारा अधिवक्ताओं के लिए किए जा रहे कल्याणकारी कार्यो की सराहना किया है.
बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के चेयरमैन श्री जानकी शरण पाण्डेय ने श्री शुक्ल को भेजे पत्र में उनके सहयोग के लिए बार कौंसिल उत्तर प्रदेश की तरफ से आभार जताते हुए श्री शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित होने पर भी बधाई दिया है. वही पश्चिम बंगाल बार कौंसिल के चेयरमैन श्री अशोक देब ने भी श्री शुक्ल का आभार जताते हुए उनको बधाई दिया है तथा कहा है कि श्री शुक्ल ने सदैव अधिवक्ताओ के कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिलाने के लिए कार्य किया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद श्री शुक्ल का कोलकाता में पश्चिम बंगाल बार कौंसिल की तरफ से भव्य अभिनंदन किया जायेगा.श्री शुक्ल ने उत्तर प्रदेश, और पश्चिम बंगाल बार कौंसिल के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उनका धन्यवाद किया है.


