BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बारामूला मुठभेड़: सेना के एक अधिकारी शहीद, तीन आतंकी घिरे

by bnnbharat.com
September 4, 2020
in समाचार
शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर
Share on FacebookShare on Twitter

जम्‍मू: कश्‍मीर के बारामूला के पटटन इलाके के यादीपोरा में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक मेजर रैंक के अधिकारी शहीद हो गए हैं. सेना की 29 आरआर के जख्‍मी हुए मेजर ने 92 बेस अस्‍पताल में दम तोड़ दिया. फिलहाल सेना ने मेजर की मौत की पुष्टि नहीं की है और न ही पहचान जाहिर की गई है.

पटटन में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ में सेना का मेजर रैंक का एक अधिकारी घायल हो गया था. उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है और गोलीबारी जारी है.

सुरक्षाबलों को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पटटन के यादीपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद सेना की 29 आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स), एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की.

आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी. इस पर सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी थी.

रक्षाधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में तीन से चार आतंकी घिरे हुए हैं और अब उस घर के आसपास के इलाकों से नागरिकों को निकाल लिया गया है जहां मुठभेड़ चल रही है. नागरिकों को निकाल लिए जाने के बाद फाइनल असाल्‍ट बोला जाएगा. इसके लिए मोर्टार और आईईडी का इस्‍तेमाल हो सकता है जिससे उस घर को उड़ा दिया जाए जहां आतंकी छुपे हुए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सपा जिला अध्यक्ष पहुंचे दिव्यांग के घर, किया आर्थिक रूप से मदद

Next Post

अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post
अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d