कांग्रेस का गेम प्लान
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान झारखंड आगमन कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा लिया और कई मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए,कर्नाटक का नाटक पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने खरी खरी सुनाते हुए कहा है कि कर्नाटक में अब तक फैसला नहीं हुआ है। वहां के विधानसभा अध्यक्ष संवैधानिक पद पर बैठकर असंवैधानिक कार्य कर रहे हैं। सरकार बहुमत खो चुकी है, इसलिए कैसे भी समय काटा जा रहा है कर्नाटक में त्वरित फैसला आना चाहिए औरवहां सरकार अंतिम सांस ले रही है।शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक के सियासी ड्रामे के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया। कहा, वहां गठबंधन सिद्धांतों का नहीं स्वार्थ का था।
कर्नाटक में भाजपा को 104 सीटें मिली थी
भाजपा को 104 सीटें मिली थीं, भाजपा की सरकार न बने इसलिए अपवित्र गठबंधन किया गया। कर्नाटक के आंतरिक विवाद पर कहा कि सिद्धरमैया नहीं चाहते थे कि कुमार स्वामी मुख्यमंत्री बनें। कुमार स्वामी खुद कई बार रो-रो कर अपनी व्यथा सुना चुके हैं। यह सब कांग्रेस का गेम प्लान है, जिसे देवगौड़ा समझ नहीं पाए। शिवराज ने कांग्रेस को अवसरवादी पार्टी बताया। कर्नाटक में भाजपा के सरकार बनाने के दावे पर कहा कि वहां पहले सरकार को गिरने तो दीजिए भाजपा जोड़तोड़ की राजनीति में विश्वास नही करती है मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व प्रदेश सदस्यता प्रभारी प्रदीप वर्मा भी की भी मौजूदगी के बीच उन्होंने बाते रखी।
शिवराज ने रघुवर की पीठ थपथपाई
शिवराज सिंह चौहान ने रघुवर दास सरकार के कार्यों की बहुत सराहना करते हुये यहा कहा, रघुवर दास के नेतृत्व में प्रत्येक दिशाओं में विकास कार्य हो रहा है सबका साथ सबका विकास की सोच के अनुरूप हर वर्ग का कल्याण हो रहा है
झारखंड में एक लाख सदस्यता का आंकड़ा पार
भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह हर्ष जताते हुए कहा कि झारखंड में सदस्यता अभियान ने तेज गति पकड़ ली है। एक लाख सदस्य बन चुके हैं। अब पूर्णकालिक कार्यकर्ता निकल रहे हैं। एक से सात अगस्त तक विस्तारक कार्यकर्ता निकलेंगे। विश्वास जताया कि झारखंड का लक्ष्य भी पूरा होगा यहां झारखंड में भाजपा ने 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
आरएसएस मतलब ही देशभक्तों का संगठन
शिवराज सिंह चौहान ने आरएसएस को देशभक्तों का संगठन बताया साथ ही बिहार में आरएसएस की जांच के सवाल पर कहा कि यदि यह सत्य है तो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है
धौनी देश के गौरव भाजपा में आएंगे अभी स्पष्ट नहीं
धौनी को देश व सम्मान व गौरव बताते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा हैं की धोनी भाजपा में आएंगे यह अभी तय नहीं हुआ है
दिग्विजय सिंह बेरोजगार
दिग्विजय सिंह पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह के पास कोई काम नहीं है लोकसभा चुनाव में उनकी नाव डूब चुकी है
झारखंड में भाजपा के अंदरुनी कलह
झारखंड भाजपा में गुटबाजी और अंदरूनी सलाह पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा की संगठन इस पर नजर रख रहा है:
बाबूलाल मराण्डी के भाजपा में शामिल होने के कयासों के बीच शिवराज सिंह चौहान ने लगभग टालते हुए कहा कि बाबूलाल हो या अन्य कोई किसी को भी पार्टी में शामिल करने के पहले दल में विचार-विमर्श होता है

