दिल्ली: कोरोना लॉकडाउन के पांचवें चरण और अनलॉक-1 के पहले दिन सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई बड़ी घोषणाएं की है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अब दिल्ली में सैलून खोले जा सकते हैं.
हालांकि, स्पा अभी बंद ही रहेंगे. साथ ही केजरीवाल ने ये भी कहा कि अब दिल्ली की सभी दुकानें खोली जा सकती है और ऑड-ईवन का नियम लागू नहीं होगा.
केजरीवाल ने कहा, ‘जिन चीजों को खोलने की इजाजत दी गई थी, अब उसमें सैलून भी शामिल होंगे लेकिन स्पा बंद रहेंगे. हम ऑड-ईवन प्रणाली का उपयोग कर रहे थे लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसे किसी नियम का जिक्र नहीं किया इसलिए अब दिल्ली में सभी दुकानें खोली जा सकती हैं.’

