BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Bareilly Murder: जानें कॉलेज प्रवक्ता अवधेश का कंकाल मिलने से लेकर हत्या का हैरान करने वाला खुलासा

by bnnbharat.com
October 29, 2020
in समाचार
Bareilly Murder: जानें कॉलेज प्रवक्ता अवधेश का कंकाल मिलने से लेकर हत्या का हैरान करने वाला खुलासा
Share on FacebookShare on Twitter

बरेली: बरेली में कॉलेज प्रवक्ता अवधेश का कंकाल मिलने से लेकर हत्या का खुलासा अपने आप में हैरान करने वाला वाकया है, लेकिन अब धीरे-धीरे पड़ोसियों ने भी इसपर बातें करनी शुरू कर दी हैं. उन्होंने अब बातचीत में एक संदिग्ध कार का जिक्र किया है.

पड़ोसियों ने परिवार के लोगों को कई अहम जानकारियां दी हैं. पता लगा है कि लाल रंग की टीयूवी कार हमेशा घर के बाहरी हिस्से में सड़क पर ही खड़ी रहती थी, लेकिन 12 अक्तूबर की रात को कार घर के अंदरूनी हिस्से में ले जाई गई. कई लोगों को यह देखकर अजीब लगा, लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया. 

उन्होंने बताया कि हमेशा बाहर खड़ी रहने वाली कार रात करीब दो बजे घर के अंदर गई और फिर बाहर निकलकर चली गई. लोगों को उस समय तो संदेह हुआ, लेकिन अगले दिन विनीता लौटकर घर आ गई तो उन्होंने इसपर उतना गौर नहीं किया.

मालूम हो कि विनीता ने अपने शिक्षक पति अवधेश कुमार की हत्या कराने से लेकर उनकी लाश ठिकाने लगाने तक क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. पेशेवर अपराधियों से भी ज्यादा दुस्साहस दिखाते हुए उसने खुद अपनी गाड़ी में लाश फिरोजाबाद तक ले जाने का फैसला लिया.

साढ़े चार घंटे के इस सफर में अवधेश की लाश पिछली सीट पर पड़ी रही और कुछ किलोमीटर आगे दूसरी गाड़ी में चल रहा उसका भाई लगातार मोबाइल पर उसके संपर्क में रहा ताकि कोई खतरा होने पर फौरन उसे आगाह कर सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पहला एकदिवसीय मैच 27 नवंबर को सिडनी में

Next Post

दूसरे पर आरोप लगाने से पहले भाजपा को अपने गिरेबां में झांक लेना चाहिए: सुरजेवाला

Next Post
बागी विधायकों को वापसी के लिए भाजपा से तोड़नी होगी दोस्ती: रणदीप सुरजेवाला

दूसरे पर आरोप लगाने से पहले भाजपा को अपने गिरेबां में झांक लेना चाहिए: सुरजेवाला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d