बिश्जीत शर्मा,
साहेबगंज, बरहरवा: बरहरवा संभाग के पुलिस इंस्पेक्टर त्रियोगी नारायण झा ने अपने कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा बैठक किया. जिसमें मुख्य रूप से बरहरवा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार एवं रांगा थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह मौजूद थे.
वहीं पुलिस इंस्पेक्टर ने सभी लंबित कांडो की बारी बारी से समीक्षा किया. साथ ही थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने एवं रात्रि गश्ती को कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया.
इसके अलावा अपराधियों पर पैनी नजर रखने एवं क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे कारोबार पर कड़ी नजर रखने को कहा, ताकि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध कारोबार ना हो और इसपर अंकुश लगाया जा सके.
इस मौके पर बरहरवा पुलिस इंस्पेक्टर त्रियोगी नारायण झा, बरहरवा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, रांगा थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह उपस्थित थे.

