BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बरियातू फायरिंग रेंज पहाड़ के ऊपर बनेगा 210 MLD का जलागार

by bnnbharat.com
September 15, 2019
in Uncategorized
बरियातू फायरिंग रेंज पहाड़ के ऊपर बनेगा 210 MLD का जलागार

Bariatu Firing Range to be built on top of 210 MLD reservoir

Share on FacebookShare on Twitter

दीपक

रांची: राजधानी रांची में पीने के पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए अब 700 करोड़ की नयी योजना बनेगी. इसके लिए एशियाई विकास बैंक से 400 करोड़ रुपये का कर्ज सरकार लेगी. नगर विकास विभाग की एजेंसी जूडको की तरफ से योजना क्रियान्वित की जायेगी.

शुरू में बरियातू फायरिंग रेंज की पहाड़ी के पास 210 मिलियन लीटर प्रति दिन की क्षमता वाला जलागार बनाया जायेगा. इससे शहर के विभिन्न हिस्सों में 418 किलोमीटर तक पाइपलाइन बिछायी जायेगी. यह रांची शहरी जलापूर्ति का फेज-2 प्लान है. अब तक शहर की 10 लाख की आबादी तक पानी पहुंचाने के लिए पुरानी योजना और एलएनटी के 350 करोड़ की योजना पर अमल हो चुका है. अब फेज-2 में कैपेक्स मॉडल पर 400 करोड़ और ऑपरेशन यानी ओपेक्स मॉडल पर 298 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.

बरियातू फायरिंग रेंज पर बननेवाला जलागार शहर का तीसरा जलागार होगा, जहां से पीने के पानी की आपूर्ति होगी. इस योजना पर काम करनेवाली कंपनी को पांच वर्षों तक मेंटेनेंस का काम भी करना होगा. इसमें रूक्का डैम तक पानी लाने के लिए राइजिंग मेन पाइपलाइन बिछाया जायेगा. फिर उसके वितरण के लिए डाउन लाइन पाइप बिछाये जाने की भारी-भरकम योजना बनायी गयी है. ग्राउंड लेवल सर्विस रिजरवायर (जलागार) गुरुत्वाकर्षण विधि से संचालित होगी. इसके लिए जलमिनार नहीं बनाये जायेंगे.

फिलहाल 13 से अधिक जलमिनारों से शहर के 52 वार्ड में होती है जलापूर्ति

रांची शहर के 52 वार्डों में 13 से अधिक जलमिनारों से प्रति दिन पानी की आपूर्ति होती है. ये जलागार बूटी पहाड़ी, रिम्स कैंपस, मोरहाबादी मैदान, राजभवन के समीप, चर्च रोड, पुलिस लाइन, रातू रोड, सिंहमोड़, हिनू, ऑफिस पाड़ा, डोरंडा बाजार, कुसई कालोनी, पुनदाग, अरगोड़ा, अशोकनगर और अन्य जगहों पर हैं.

प्रति दिन शहर की जरूरत के लिए होती है 45 एमजीडी पानी की आपूर्ति

शहर के सभी वार्डों की जरूरत को पूरा करने के लिए रांची के रूक्का, गोंदा और हटिया डैम से 45 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) पानी की आपूर्ति होती है. रूक्का डैम से सबसे अधिक 30 से 38 एमजीडी, हटिया से आठ एमजीडी और गोंदा से चार एमजीडी पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस 2 अक्टूबर को करेगी पदयात्रा

Next Post

आखिर 63 दिन बाद भी chief secretary रैंक के अफसर की पोस्टिंग नहीं होने का क्या है राज?

Next Post
आखिर 63 दिन बाद भी chief secretary रैंक के अफसर की पोस्टिंग नहीं होने का क्या है राज?

आखिर 63 दिन बाद भी chief secretary रैंक के अफसर की पोस्टिंग नहीं होने का क्या है राज?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d